FEATUREDजनरलजीवनशैलीस्वास्थ्य

स्टोन मैन डिजीज: जानिए कैसे यह बीमारी शरीर में दूसरा कंकाल विकसित कर देती है

Stone Man Disease, जिसे FOP (Fibrodysplasia Ossificans Progressiva) भी कहा जाता है, एक अत्यंत दुर्लभ बीमारी है, जो शरीर में दूसरे कंकाल को विकसित कर देती है। यह बीमारी केवल 10 लाख में से एक व्यक्ति को होती है। इसमें मांसपेशियों और कनेक्टिव टिशूज के स्थान पर असामान्य हड्डियां बननी लगती हैं, जो शरीर के अंगों को जकड़ कर उन्हें स्थिर बना देती हैं। समय के साथ यह स्थिति और गंभीर हो सकती है, जिससे प्रभावित व्यक्ति का सामान्य जीवन जीना मुश्किल हो जाता है।

यह बीमारी कैसे काम करती है?

Stone Man Disease के कारण शरीर के मांसपेशियों और जॉइंट्स में हड्डियां बनने लगती हैं। इससे पहले जो लचीलापन शरीर में था, वह धीरे-धीरे खत्म होने लगता है और जोड़ों का मूवमेंट सीमित हो जाता है। इस बीमारी के कारण किसी भी प्रकार की चोट, घाव या सर्जरी के बाद भी हड्डियां बनना शुरू हो सकती हैं। यह प्रक्रिया धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलने लगती है।

क्यों है यह इतनी दुर्लभ?

यह बीमारी इतनी दुर्लभ है कि इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह एक जीनिक म्यूटेशन के कारण होती है, और इसका इलाज अभी तक संभव नहीं हो पाया है। दुनिया भर में इस बीमारी के केवल 800 से 1,000 मामले ही दर्ज किए गए हैं। हालांकि, इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन शोधकर्ता इस पर काम कर रहे हैं ताकि इस बीमारी के इलाज के लिए कोई समाधान मिल सके।

लक्षण और उपचार

Stone Man Disease के प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं: मांसपेशियों में सिकुड़न, जोड़ जकड़ना, हड्डियों का विकास आदि। इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन कुछ दवाएं और शारीरिक थैरेपी से इस बीमारी के लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है।

0 thoughts on “स्टोन मैन डिजीज: जानिए कैसे यह बीमारी शरीर में दूसरा कंकाल विकसित कर देती है

  • Your comment is awaiting moderation.

    Bạn có thể đặt chế độ “chơi im lặng” tại 888SLOT – tắt toàn bộ âm thanh để không làm phiền người xung quanh. TONY03-11O

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Channel The Daily Brief