FEATUREDदिल्ली/एनसीआरराजनीति

दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की जीत पर बोले महमूद मदनी – “मुसलमानों को हौसला रखना चाहिए”

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी जीत के बाद जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि खदशात (आशंकाएं) और उम्मीदें ज़िंदगी के साथ हैं, लेकिन मुसलमानों को हौसला रखना चाहिए।

“न तो जश्न की जरूरत, न ही गमगीन होने की”

मदनी ने अपने बयान में कहा कि अगर हालात माफ़ीक़ (पक्ष में) हों तो खुश होकर नाचने की जरूरत नहीं, और अगर हालात खिलाफ़ हों तो मायूस होने की जरूरत नहीं। उन्होंने मुसलमानों को धैर्य रखने और देश की एकता में विश्वास बनाए रखने की अपील की।

“यह हमारा वतन है”

मौलाना मदनी ने आगे कहा, “पहाड़ हो या दरिया, हमारा रास्ता नहीं रोक सकते। हमने इस मुल्क को सोच-समझकर चुना है, यह हमारा वतन है।” उनके इस बयान को देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और अल्पसंख्यक समुदाय की चिंताओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

0 thoughts on “दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की जीत पर बोले महमूद मदनी – “मुसलमानों को हौसला रखना चाहिए””

  • Your comment is awaiting moderation.

    After all, what a great site and informative posts, I will upload inbound link – bookmark this web site? Regards, Reader.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Channel The Daily Brief